फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Half of the town's light remained on till noon due to fault

फॉल्ट होने से आधे कस्बे की बत्ती दोपहर तक रही गुल

Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Half of the town's light remained on till noon due to fault
कासगंज के अमांपुर पर एक पोल पर लगा तारों का जाल। - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कस्बे के 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की केबल में शनिवार की रात फॉल्ट हो गया इससे आधे कस्बे की बत्ती गुल रही। फॉल्ट रविवार दोपहर तक ठीक नहीं हो सका। इस पर लोगों ने रोष जताया और शीघ्र फॉल्ट को ठीक कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के एटा रोड, सराफा बाजार, मोहल्ला जवाहर नगर, मोहल्ला सुभाष नगर सहित अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात से लोग बिजली की आपूर्ति न होने से परेशान हैं। वहीं दिन में भी आपूर्ति सुचारू न होने से दोपहर को गर्मी में पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। वैकल्पिक साधन व इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। विद्युत की आपूर्ति न होने से कस्बे नलकूप नहीं चल सकें। कस्बा के बाशिंदे सुनील गुप्ता व पुष्पेंद्र वर्मा का कहना है कि निगम से फॉल्ट होने की शिकायत कर दी गई है, लेकिन अभी तक निगम के कर्मियों ने फॉल्ट को ठीक नहीं किया है। चेयरमैन चांद अली ने कहा कि फॉल्ट को शीघ्र ठीक किया जाए।
विज्ञापन

शीघ्र ठीक कराया जाएगा फॉल्ट
विद्युत निगम के कर्मियों के द्वारा फॉल्ट को शीघ्र ठीक किया जाएगा। इसके लिए जेई को निर्देशित किया गया है। कस्बे के लोगों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। - पीएम प्रभाकर, अधीक्षण अभियंता कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed