{"_id":"5a5f24c54f1c1ba5268b4ef4","slug":"haj-subsidy-closed-for-lok-sabha-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज सब्सिडी खत्म करने को मुस्लिमों ने बताया चुनावी हथकंडा, दी ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज सब्सिडी खत्म करने को मुस्लिमों ने बताया चुनावी हथकंडा, दी ऐसी प्रतिक्रिया
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
haj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी खत्म करने का फैसला किया है। इसका पता चलते ही मुस्लिम बहुल मुहल्लों में चर्चाएं होने लगीं। लोग बातें करने लगे कि यह फैसला क्यों लिया गया है।
मुस्लिम संगठनों ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि सरकार धर्म विशेष को निशाना बना रही है। ऐसे 2019 के लोकसभा चुनावों में लाभ लेने के लिए किया जा रहा है। यह कदम भी चुनावी हथकंडा है।
नायब काजी मौलाना उजेर आलम का कहना है कि सरकार का यह कदम निंदनीय है। सुप्रीम कोर्ट के जिस निर्णय का हवाला दिया जा रहा है, उसका पालन 2022 तक किया जाना है।

सरकार की नीयत ठीक नहीं है। उनका यह भी कहना है कि हज सब्सिडी के नाम पर सरकारें गुमराह करती रही है। इंडियन एयरलाइंस हज यात्रा के कई गुना रेट लेती है। सरकार को चाहिए कि सभी एयरलाइंस को हज यात्रा कराने की छूट दी जाए।
भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी अघाई का कहना है कि धर्म विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। यह पहला फैसला नहीं है, लगातार काम चल रहा है।
यह फैसला 2019 के चुनाव की तैयारी का हथकंडा है। इसका असर गरीब मुस्लिमों पर पड़ेगा। सरकार का नजरिया सभी धर्मो के प्रति एक जैसा होना चाहिए।

'एक समुदाय को बनाया जा रहा निशाना'
जमीयत उलमा ए हिंद के जिला सचिव मौलाना सगीर अहमद का कहना है कि कभी मदरसों के नाम पर तो कभी मांस की बिक्री के नाम पर समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।
सरकार समाज में विघटनकारी सोच पैदा करने की नीति पर चल रही है। हज सब्सिडी का लाभ केवल गरीब लोग ले रहे थे। हज यात्रा केवल एयर इंडिया तक सीमित नहीं होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष इरफान सलीम का कहना है कि भारतीय लोकतंत्र की शान इसी में है कि यहां सभी धर्मों को बराबर का हक है।
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कदम लोकतंत्र को कमजोर करने वाले हैं। सब्सिडी का लाभ आम लोगों को मिल रहा था। उन पर असर पड़ेगा। सरकार का फैसला समाज में विघटनकारी सोच पैदा करने वाला है।