{"_id":"664746dbbb5e287b89058e03","slug":"had-timely-action-been-taken-daughters-life-would-have-been-saved-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117564-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समय पर करते कार्रवाई तो बच जाती बेटी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समय पर करते कार्रवाई तो बच जाती बेटी की जान
Fri, 17 May 2024 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 May 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
समय पर करते कार्रवाई तो बच जाती बेटी की जान
- पीड़ित पिता ने बेटी के पति और ससुरालीजन के विरुद्ध दन्नाहार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। ससुरालीजन की प्रताड़ना से परेशान बेटी ने कई बार शिकायत की लेकिन मायके वालों ने ध्यान नहीं दिया। समझौता करा कर बेटी को ससुराल भेज दिया। बेटी की मौत के बाद परिजन कह रहे हैं कि अगर समय पर कार्रवाई की होती तो बेटी की जान न जाती। दन्नाहार क्षेत्र के रहने वाले ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
कानपुर देहात के असलातगंज रसूलाबाद के रहने वाले सत्येंद्र सिंह ने दन्नाहार थाने में तहरीर दी। बताया कि पुत्री की शादी 6 मई 20219 को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव उधन्ना गांगसी निवासी राजीव कुमार उर्फ सोनू के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन जमीन खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर जेठ अजंट सिंह, ससुर मास्टर सिंह, जेठानी सुमन, ननद रिंकी, ऋषि पुत्री को प्रताड़ित करते हुए आए दिन मारते पीटते थे। जेठ ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत उसने पति और ससुर से की लेकिन उसे चुप रहने के लिए धमकी दी गई। बेटी ने मायके में इस बारे में बताया तो जेठ और ससुर ने माफी मांगी। इसके कुछ समय बाद फिर से पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिस कारण से इस शिकायत पर ससुरालीजन के विरुद्ध कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की। 18 अप्रैल 2024 को पुत्री और दामाद घर पर एक शादी समारोह में आए। वहां पर दामाद पुत्री को गाली गलौज देते हुए धमकाता रहा। 20 तारीख को पुत्री को समझा बुझाकर बेटी को पति के साथ विदा कर दिया। अगले दिन खबर मिली कि पुत्री की मौत हो गई है। पति व ससुरालीजन ने पुत्री की गला घोंट कर हत्या की है। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को लटका दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।