{"_id":"5903949b4f1c1b9b09c0c0af","slug":"h-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्हाट्स एप पर भी कर सकते हैं आईजी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व्हाट्स एप पर भी कर सकते हैं आईजी से शिकायत

Updated Sat, 29 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
iPhone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी से शिकायत करने के लिए अब आईजी दफ्तर आना जरूरी नहीं रह गया है। आप चाहें तो घर बैठे अपनी शिकायत आईजी को दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपकी प्रार्थना पत्र 9454405165 पर व्हाट्स एप करना होगा। आईजी सुजीत पांडे ने यह नंबर जारी किया है। इस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम का गठन भी किया है। आपकी समस्या का समाधान होन ेपर आईजी की ओर से आपको फोन पर सूचना भी दी जाएगी।
यह नंबर सिर्फ व्हाट्स एप के लिए है। इस पर फोन रिसीव नहीं किए जाएंगे। अगर आपके घर के आस पास जुआ या सट्टा होता है या फिर अपराधियों का जमावड़ा रहता है और आपको परेशानी है, तो आप इसकी सूचना इस नंबर पर दे व्हाट्स एप कर सकते हैं। आपके किसी मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही या कोई घटना हो जाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही, जैसी शिकायतें इस नंबर पर की जा सकती हैं।
आगरा जोन के सभी जनपदों आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ के लिए यह नंबर जारी किया गया है। इस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण अधिकतम सात दिन के भीतर किया जाएगा।
विज्ञापन
--। प्रार्थना पत्र की फोटो खींचों और भेज दो
आप इस नंबर पर अपना पूरा प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं। इसके लिए आपको प्रार्थना पत्र का फोटो खींचना और भेज देना है। आईजी की टीम इसे पूरा पढ़ेगी। इसका प्रिंट निकालेगी। इसके बाद जैसे किसी के ऑफिस में आकर प्रार्थना पत्र देने पर कार्रवाई होती है, वैसे ही की जाएगी।
--। वीडियो - ऑडियो भी कर सकते हैं व्हाट्स एप
अगर आप आईजी से कोई बात कहना चाहते हैं तो इसकी वीडियो या ऑडियो बनाकर भेज सकते हैं। अगर आपको कहीं कोई रिश्वत लेता नजर आए या कोई पुलिसकर्मी आपसे बदसलूकी करे आप उस पर कार्रवाई कराना चाहते हैं तो उसकी वीडियो बनाइए और भेज दीजिए।