फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gym trainer misdeed with canadian girl posed as a raw agent in agra

UP: रॉ एजेंट बनकर जिम ट्रेनर ने कनाडा की युवती को फंसाया, ताजमहल दिखा ले गया होटल; पिज्जा खिलाकर अस्मत से खेला

Sun, 22 Dec 2024 06:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Dec 2024 06:19 PM IST
सार

आरोप है कि यहां पर साहिल ने उससे दुष्कर्म किया। अपने एक मित्र और खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले आरिफ अली के सामने भी परोसा। दोनों ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
gym trainer misdeed with canadian girl posed as a raw agent in agra
कनाडा की युवती संग आगरा में दुष्कर्म - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा स्थित सिकंदरा के शास्त्रीपुरम निवासी जिम ट्रेनर साहिल शर्मा ने रॉ एजेंट बनकर कनाडा की युवती से डेटिंग एप पर मित्रता के बाद शारीरिक शोषण किया। कनाडा में रहने वाली अप्रवासी भारतीय युवती इस वर्ष मार्च में ताजमहल देखने आयी थी। स्थानीय लोगों और यहां के बारे में जानकारी के लिए उसने टिंडर एप पर अकाउंट बनाया। एप पर युवती की मुलाकात सिकंदरा हाईवे स्थित राइनोस जिम के ट्रेनर साहिल शर्मा से  हुई। 

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक और पिज्जा खिलाकर किया बेहोश
युवती के अनुसार दोनों के बीच बातचीत होने लगी। साहिल ने 20 मार्च को उसे ताजनगरी के होटल साहिब्स रॉयल विले में मुलाकात के लिए बुलाया। दोनों ने यहीं पर कमरा लिया। रात में उसे नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक और पिज्जा खिलाकर बेहोश कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बाद दोस्त के सामने मुझे परोसा
आरोप है कि यहां पर साहिल ने उससे दुष्कर्म किया। अपने एक मित्र और खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले आरिफ अली के सामने भी परोसा। दोनों ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़िता ने अधिकारियों के यहां शिकायत की थी। पीड़िता ने सिकंदरा थाने में साहिल शर्मा, आरिफ अली और अज्ञात के खिलाफ  दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed