फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gwalior Highway 70 thousand rupees looted from grocer in agra

दुस्साहस: ग्वालियर हाईवे पर लूट, किराना व्यापारी को बनाया शिकार; छीन ले गए 70 हजार रुपये

Sat, 27 Jul 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 09:16 AM IST
सार

 बेटे के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना व्यापारी को बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर व्यापारी से 70 हजार रुपये लूट लिए। 
 

विज्ञापन
Gwalior Highway 70 thousand rupees looted from grocer in agra
किराना व्यापारी से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल के रोहता नहर के पास शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी को लूट लिया। तमंचा दिखाकर व्यापारी की एक्टिवा स्कूटर ले गए। उसकी डिकी में करीब 70 हजार रुपये थे। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




 

थाना छत्ता के 12 गली बेलनगंज निवासी गुंजन गुप्ता अपने पुत्र उत्सव गुप्ता के साथ इटौरा चौराहे पर स्थित किराना स्टोर को बंद कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। गुंजन ने बताया कि वह थोक व्यापारी हैं। करीब 70 हजार रुपये नकदी और जरूरी सामान लेकर घर लौट रहे थे। नगला माकरोल के रोहता नहर के पास दो लोग खड़े दिखाई दिए। जिन्होंने उन्हें रोकने के लिए झपट्टा मारा, इससे स्कूटर असंतुलित होकर कीचड़ में गिर गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजन गुप्ता ने बताया कि दोनों बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और शोर मचाने पर तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। बदमाश स्कूटर और अपनी बाइक लेकर भाग गए। स्कूटर की डिकी में नकदी रखी थी। पुलिस कंट्रोल रूम फोन करने पर पीआरबी पहुंची। थाना मलपुरा के ककुआ पुलिस चौकी की फोर्स भी आ गई। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed