फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru Purnima will be celebrated on July 10

Agra News: 10 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

Tue, 08 Jul 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima will be celebrated on July 10
पंडित भरत राम गौड़।
कासगंज। गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को पर्व होने से ज्योतिष इसे शुभ मान रहे हैं। ज्योतिषी का मानना है कि शिष्यों पर गुरु की विशेष कृपा बरसेगी।ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़ ने कहा कि शास्त्रों में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। प्राचीन काल से गुरु पूर्णिमा को गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव मनाया जाता है। साथ ही इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गुरु पुर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था। इस दिन, भक्त अपने गुरुओं (शिक्षक, आध्यात्मिक गुरु, माता-पिता, आदि) की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन

साथ ही गुरु को उपहार में फल, वस्त्र और मिष्ठान देते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन घर में सत्य नारायण भगवान की कथा करवाने का विशेष महत्व माना जाता है। बृहस्पति के दिन पर्व होने से इसका महत्व और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed