फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gun House's business slowed down, five shops closed

Agra News: गन हाउस का धंधा हुआ मंदा, पांच दुकानें बंद

Thu, 30 May 2024 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Gun House's business slowed down, five shops closed
कासगंज। किसी जमाने में रुतबा गालिब करने का धंधा गन हाउस आज अपने बुरे दौर में पहुंच चुका है। सरकार के सख्त नियमों के चलते इनके धंधे में काफी गिरावट आई है। इसके चलते जिले में ही बीते तीन साल में पांच गन हाउस बंद हो चुके हैं। वहीं अन्य गन हाउस संचालक भी इस धंधे से किनारा करने की तैयारी में हैं। जिले में कुछ समय पूर्व 35 गन हाउस संचालित होते थे। इन पर बंदूक, पिस्टल, रायफल आदि की खूब बिक्री होती थी। उस समय नियम भी सख्त नहीं थे। लोगों के आवेदन करने पर आसानी से शस्त्र लाइसेंस बन जाते थे। कारतूस की भी खूब बिक्री होती थी। इससे गन हाउस संचालकों का व्यापार काफी अच्छा चलता था। वहीं अब बीते कुछ वर्षों में गन हाउस पर बंदूक, पिस्टल व रायफल आदि के साथ कारतूस की बिक्री में भी काफी गिरावट आई है। इसका कारण सरकार द्वारा बनाए गए सख्त नियम हैं। सरकार के निर्देशों के चलते जिले में आसानी से शस्त्र लाइसेंस नहीं बन रहे हैं। काफी आवश्यक होने पर ही आवेदक को शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाता है। यदि लाइसेंस जारी हो भी जाता है तो आवेदक अब सीधे ऑर्डिनेंस फैक्टरी में ही शस्त्र के लिए आवेदन कर देते हैं और सीधे फैक्टरी से ही अपने लिए पिस्टल आदि ले आते हैं। इससे गन हाउस में लोग कम ही शस्त्र खरीदने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed