{"_id":"5dfbb0e28ebc3e8808339173","slug":"gun-crime-police-mainpuri-news-agr4208826187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चलती थी पाठशाला, रात में बनते थे असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चलती थी पाठशाला, रात में बनते थे असलहा
विज्ञापन
19एमएनपी-21-घिरोर के गांव ओए में पकड़े गए अवैध असलाह बनाने वाले
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। असलहा फैक्टरी पकड़ने वाली पुलिस टीम इसे बेहतर उपलब्धि बता रही है। पुलिस मान रही है कि रात में विद्यालय के अंदर असलहा बनाने का काम किया जा रहा था। कुछ ग्रामीणों को इसकी खबर थी, लेकिन दबंगों की दहशत से वह चुप्पी साधे हुए थे।
विद्यालय के अंदर असलाह फैक्टरी पकड़े जाने की घटना पर लोग विश्वास नहीं कर रहे थे। लोगों का कही कहना था कि यह कैसे संभव है, जहां नियमित कक्षाएं चल रही हो वहां यह अवैध कारोबार कैसे हो सकता है। पुलिस टीम के अनुसार यह काम यहां चोरी छिपे रात के समय किया जा रहा था। असलहा बनाने वाले इतने शातिर हैं कि ग्रामीण उनके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बुधवार रात पुलिस को सूचना उसके मुखबिर तंत्र से मिली। सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
विद्यालय स्टॉफ को भी नहीं थी खबर
पुलिस की कार्रवाई के बाद से विद्यालय स्टॉफ भी आश्चर्य चकित है। विद्यालय स्टॉफ को भी इस संबंध में कोई खबर नहीं थी। इस कारोबार की भनक चौकीदार तक को नहीं थी।
विज्ञापन
ग्राहकों को तलाश रही पुलिस
पुलिस असलहा फैक्टरी को पकड़ने के बाद अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है तो असलहा खरीदते थे। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। इस दिशा में पुलिस टीम काम भी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस मौके से फरार हुए आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।