फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guest House Shootout Mystery Deepens New Names Emerge from Jail Interrogation

यमुना पार में किसका वर्चस्व: गैंगवार की उस घटना में सामने आए नए नाम, जिसमें हुई थी राज चौहान की हत्या

Tue, 07 Apr 2026 09:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 09:21 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में गेस्ट हाउस में हुई हत्या गैंगवार का नतीजा निकली, जिसमें कई बदमाशों के नाम सामने आए हैं। जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के बाद छह से अधिक नए संदिग्धों की जांच जारी है, जल्द आरोपपत्र दाखिल होगा।

विज्ञापन
Guest House Shootout Mystery Deepens New Names Emerge from Jail Interrogation
राज चौहान हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में 23 जनवरी की रात एक गेस्ट हाउस में राज चौहान की गोली मारकर हत्या की गई थी। जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ में कुछ और नाम सामने आए हैं। अब इनकी पड़ताल कराई जा रही है। इसके लिए जेल में भी पूछताछ होगी। हालांकि पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी अरबाज मंसूरी को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। वह दरोगा की पिस्टल लेकर भागते समय मारा गया। नौ लोग जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन

 

हत्या ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में आपसी गैंगवार में हुई थी। पांच युवकों ने करीब 18 गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद से ही राज चौहान की मां क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रही थीं। उन्होंने एक इंस्पेक्टर पर संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के आदेश के बाद पुलिस ने मोनू की संलिप्तता की जांच की। हत्या करने वालों का संबंध गैंगस्टर आलोक यादव से होने का भी पुलिस को पता चला, जो पहले से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू यादव से जान का खतरा बताते हुए राज की मां ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। इसके बाद मोनू के बारे में पड़ताल के लिए टीम लगाई गई। मोनू पुराने मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। पुलिस अब राज चौहान हत्याकांड में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है। अब तक जेल भेजे गए आरोपियों से पूछताछ के बाद छह से अधिक और नाम सामने आए हैं।
 
विज्ञापन

इनका हत्याकांड में संबंध है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की टीम जल्द ही जिला जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि हत्याकांड में साक्ष्य संकलन किया गया है। जल्द ही आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed