फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guard slaps attendant who was going to meet patient in sn medical college in Agra

Agra: मरीज से मिलने जा रहे तीमारदार को गार्ड ने जड़े थप्पड़, जमकर हुआ हंगामा; आरोपी को नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Fri, 06 Oct 2023 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 08:59 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीज से मिलने जा रहे तीमारदार को गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया। 

विज्ञापन
Guard slaps attendant who was going to meet patient in sn medical college in Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गार्ड की गुंडई सामने आई। मरीज से मिलने जा रहे तीमारदार को थप्पड़ जड़ दिए। बचाव को आए अन्य परिजन को भी धकिया दिया। इससे परिजनों ने हंगामा किया। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। प्राचार्य ने गार्ड को हटा दिया है।

विज्ञापन


तीमारदार अंकित अग्रवाल ने बताया कि उनकी भाभी संगीता नई सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। भाभी के मामा विक्की अग्रवाल शुक्रवार को दोपहर में करीब 3 बजे उनसे मिलने पहुंचे तो गार्ड ने गेट पर रोककर जांच की तो उनकी जेब से बीडी-माचिस निकली और उन्हें अंदर नहीं जाने से रोक दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: रेस्त्रां के कमरे में इस हाल में थे युवक और युवतियां...अचानक पहुंच गए एसडीएम, हो गए शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार ने कहा कि अंदर धूम्रपान नहीं करेंगे, लेकिन गार्ड नहीं माना और इनको फेंक दिया। इसका विरोध किया तो गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिए। बचाव के लिए मेरे पिता नत्थीलाल अग्रवाल आए तो उनको भी धक्का देकर अभद्रता की। इस पर 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: टीवी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से झुलसे दंपती ने तोड़ा दम, दिव्यांग विधवा मां का रो-रो कर बुरा हाल

बताया कि इसकी थाने में तहरीर भी दे रहे हैं। पुलिस और प्राचार्य भी आ गए और मामले को शांत कराया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि तंबाकू-धू्म्रपान सामग्री ले जाना वर्जित है। शिकायत पर गार्ड को हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed