फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST survey on iron store, Rs 3.45 lakh deposited

Agra News: आयरन स्टोर पर जीएसटी सर्वे, 3.45 लाख रुपये जमा कराए

Wed, 09 Oct 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
GST survey on iron store, Rs 3.45 lakh deposited
स्टेशन रोड पर एक प्रतिष्ठान पर सर्वे करने पहुंची जीएसटी की टीम।
मैनपुरी। राज्य कर विभाग की जीएसटी टीम ने सर्वे में 3.45 लाख की कर चोरी पकड़ी है। दुकानदार से 3.45 लाख रुपये मौके पर जमा कराए हैं। दुकानदार को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए जीएसटी कार्यालय में अभिलेखों सहित बुलाया है।
विज्ञापन


जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर उमाशंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक टीम रविवार की शाम स्टेशन रोड पर पहुंची। लोहिया आयरन स्टोर पहुंचकर अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। अभिलेखों के आधार पर आय व्यय का मिलान किया। मिलान के बाद 3.45 लाख रुपये की कर चोरी सामने आई। दुकान मालिक से 3.45 लाख रुपये मौके पर जमा कराए गए। अभिलेख कब्जे में लेकर दुकान मालिक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

दुकानदार को जीएसटी कार्यालय में शेष अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। जीएसटी टीम के सर्वे की जानकारी पाकर दुकान मालिक के अभिलेखों का मिलान करके कर जमा कराने वाले वकील तथा व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। डिप्टी कमिश्नर उमाशंकर विश्वकर्मा ने उनको बताया कि यह विभाग का नियमित सर्वे है। अभिलेखों की जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed