फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST raid, stock worth 33 lakhs found short, fine of 7 lakhs imposed

Agra News: जीएसटी का छापा, 33 लाख का स्टॉक मिला शॉर्ट, 7 लाख का जुर्माना ठोका

Sat, 24 May 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
GST raid, stock worth 33 lakhs found short, fine of 7 lakhs imposed
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित अग्रवाल बिजली वालों की दुकान पर गुरुवार देर रात जीएसटी की टीम ने एक शिकायत के आधार पर छापा मारा। लगभग छह घंटे चली इस कार्रवाई में टीम को 33 लाख रुपये का स्टॉक शॉर्ट मिला। माल और बिल का मिलान न होने पर जीएसटी विभाग ने सर्वे के बाद करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा नोटिस देते हुए 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। डिप्टी कमिश्नर अनिमेष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अग्रवाल बिजली वालों के खिलाफ एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप था कि दुकान पर कच्चे बिल पर सामान बेचकर जीएसटी की चोरी की जा रही है। शिकायत के आधार पर टीम ने दुकान पर पहुंचकर अभिलेखों की गहन पड़ताल की। जांच के दौरान अभिलेखों में बड़े स्तर पर कर चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि लगभग 7 लाख रुपये का जुर्माना बन रहा है। दुकानदार को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने को कहा गया है। जवाब मिलने के बाद ही कर चोरी से संबंधित आगे की कानूनी कार्रवाई निर्धारित की जाएगी। टीम में जीएसटी विभाग से एके चौहान, दिनेश कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed