फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST raid before Diwali: 14 hours long raid on bullion firms silver worth Rs 2 crore seized links to Rajkot

दिवाली से पहले जीएसटी का छापा: सराफा फर्मों पर 14 घंटे चली कार्रवाई, दो करोड़ की चांदी सीज; राजकोट से जुड़े तार

Sat, 26 Oct 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 09:37 AM IST
सार

दिवाली से पहले जीएसटी की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। आगरा में सीबी चेन्स और एपी ज्वेलर्स के साथ इनसे जुड़ी 12 फर्मों पर जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) का छापा 14 घंटे तक चला। इसमें दो करोड़ की चांदी सीज की गई है। 

विज्ञापन
GST raid before Diwali: 14 hours long raid on bullion firms silver worth Rs 2 crore seized links to Rajkot
चांदी के जेवरात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सराफा व्यापारी की फर्मों सीबी चेन्स और एपी ज्वेलर्स के साथ इनसे जुड़ी 12 फर्मों पर जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) का छापा 14 घंटे तक चला। शुक्रवार सुबह खत्म हुई कार्रवाई में इन फर्मों से मिली 2 करोड़ रुपये की चांदी को सीज कर दिया गया है। कागजातों की जांच की जा रही है। सेंट्रल जीएसटी के इस छापे के पीछे राजकोट कनेक्शन निकला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड
विज्ञापन



60 अधिकारियों की टीम पहुंची
सेंट्रल जीएसटी के खुफिया महानिदेशालय ने आगरा के 12 समेत दिल्ली, जयपुर और राजकोट स्थित सराफा व्यापारी के फर्मों पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई शुरू की थी। 60 अधिकारियों की टीम से शुक्रवार सुबह तक जांच की। कागजात के साथ कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में दर्ज ब्योरा अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: पत्नी से बीच सड़क पर हुआ विवाद, बैंक अधिकारी पति ने की ऐसी हरकत...देखने वाले रह गए दंग


सबसे बड़ी कर चोरी
जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक सबसे बड़ी कर चोरी राजकोट में सामने नजर आ रही है। डीजीजीआई ने दो जगह से 2 करोड़ रुपये की अघोषित चांदी को सीज कर दिया है। चार दिन पहले ही इन कारोबारियों के कुछ लोगों को दिल्ली और राजकोट में टैक्स चोरी के माल के साथ पकड़ा जा चुका था। वहां कई दस्तावेज ऐसे मिले, जिनकी जांच के लिए यह कार्रवाई की गई। डीजीजीआई के अधिकारियों का दावा है कि कई कागजात ऐसे मिले हैं, जिनसे बड़ी टैक्स चोरी सामने आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed