{"_id":"699e15bdc84c50f86d0db89b","slug":"gst-arrests-smuggling-of-banned-polythene-from-sleeper-bus-agra-news-c-25-1-agr1067-996744-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चेकिंग के लिए रोकी गई स्लीपर बस, अंदर सवारियों की जगह मिला ऐसा सामान; फटी रह गईं टीम की आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चेकिंग के लिए रोकी गई स्लीपर बस, अंदर सवारियों की जगह मिला ऐसा सामान; फटी रह गईं टीम की आंखें
Wed, 25 Feb 2026 07:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:54 AM IST
सार
सिकंदरा के पास स्टेट जीएसटी टीम ने स्लीपर बस से करीब चार टन प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। 411 बैग में भरा माल अहमदाबाद से आगरा और आसपास सप्लाई होना था, जिसे नगर निगम को नष्ट करने के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
स्लीपर बस। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिबंधित पॉलिथीन के अवैध कारोबार पर स्टेट जीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सवारियों की बजाय प्रतिबंधित पॉलिथीन से लदी स्लीपर बस को सिकंदरा के नजदीक पकड़ा। चेकिंग के दौरान 30-30 किलो के बैग में रखी गई करीब चार टन प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई।
अधिकारियों ने दस्तावेज मांगे तो चालक-परिचालक नहीं दिखा पाए। इस पर माल और बस को नगर निगम को सौंप दिया गया। निगम जब्त माल को नष्ट कराएगा। स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी ने बताया कि चेकिंग के दाैरान एक बस में भारी मात्रा में बोरियां रखी मिलीं, जिसमें प्रतिबंधित पाॅलिथीन मिलने पर नगर निगम को सूचना दे दी गई।
प्रभारी अतिक्रमण डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी में बस से कुल 411 बैग बरामद किए गए, जिनमें प्रतिबंधित पाॅलिथीन भरी हुई थी। हर बैग का वजन लगभग 30 किलोग्राम तक था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पाॅलिथीन अहमदाबाद से लाकर आगरा और पड़ोसी जिलों में सप्लाई की जानी थी। नियमानुसार जुर्माना वसूलने के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। वहीं, जब्त की गई पाॅलिथीन को नगर निगम की अनुबंधित संस्था को सौंपकर नियमानुसार नष्ट कराया जाएगा।