{"_id":"66977a7b9f6a04e6f103b40f","slug":"grp-constable-beat-sleeping-passengers-with-his-boots-and-beat-with-sticks-outside-agra-cantt-station-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा कैंट स्टेशन के बाहर जीआरपी सिपाही ने सोते हुए यात्री को बूट से पीटा, डंडे मारकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा कैंट स्टेशन के बाहर जीआरपी सिपाही ने सोते हुए यात्री को बूट से पीटा, डंडे मारकर भगाया
Wed, 17 Jul 2024 02:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:38 PM IST
सार
आगरा कैंट स्टेशन के बाहर जीआरपी सिपाही ने सोते हुए यात्री को बूट से पीटा। डंडे मारकर वहां से भगाया। यात्री सर्कुलेटिंग एरिया के पार्क में सो रहा था।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री पर जीआरपी कैंट के सिपाही ने अमानवीयता दिखाई। सोते समय उसे बूटों से मारकर उठाया। इसके बाद डंडा मारकर वहां से भगाया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। यात्री सर्कुलेटिंग एरिया के पार्क में सो रहा था।
विज्ञापन
स्टेशन के बाहरी इलाके में बने पार्क में जीआरपी यात्रियों को बैठने नहीं देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही पार्क में सो रहे एक व्यक्ति को अपने बूट से ठोकर मार रहा है। इसके बाद उसे डंडा मारकर भगा रहा है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन