फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groupism started in BJP after allegations of Manju Gupta in agra

मंजू गुप्ता के आरोपों के बाद भाजपा में हावी होने लगी गुटबाजी, सुलग रही विरोध की चिंगारी

Sun, 16 Dec 2018 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Dec 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
groupism started in BJP after allegations of Manju Gupta in agra
मंजू गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आगरा में भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी शुरू हो गई है। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता के बागी तेवरों से पार्टी के अंदर भूचाल आ गया है। मंजू गुप्ता ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया है। 
विज्ञापन


मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद महानगर संगठन अब बचाव की मुद्रा में हैं। हालांकि शुक्रवार को महिला मोर्चा की कुछ सदस्यों ने मंजू गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें ही गुनहगार ठहराने की कोशिश की लेकिन अभी मंजू गुप्ता को मनाने को दौर जारी है। 
विज्ञापन


डा. मंजू गुप्ता के इस्तीफे और मानसिक उत्पीड़न के आरोप सार्वजनिक होने और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की वजह से संगठन की बदनामी हो रही है और पार्टी के अंदर गुटबाजी को बढ़ावा मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को तूल देने की कोशिश

एक गुट ऐसा है जो मंजू गुप्ता के समर्थन में है। इस मामले को अपने लाभ का रास्ता मानकर चल रहा है और मामले को तूल देने की कोशिश में है। दूसरा गुट किसी तरह से इस आग को थामने की कोशिश कर रहा है। 

दरअसल उन्हें लग रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह आरोप पार्टी और संगठन के हित में नहीं होंगे। दरअसल मेयर के चुनाव से पहले भाजपा और भाजपा से जुड़े कुछ पदाधिकारियों की छीछालेदार हो चुकी है। इसके चलते मंजू गुप्ता को मानाने का प्रयास किया जा रहा है। 

डॉ. मंजू गुप्ता ने बताया कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। लंबी वार्ता हुई है और मंजू गुप्ता ने त्यागपत्र के कारण उन्हें बताए हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार का मामला है और वरिष्ठ सदस्य उन्हें न्याय देंगे, इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है। 

महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा उनके खिलाफ किए प्रदर्शन के विषय में मंजू गुप्ता का कहना था कि वे महिलाएं जानती ही नहीं हैं कि वे क्या कर रही हैं। उन्हें पूरी बात ही नहीं पता है। वह तो कुछ लोगों के इशारे पर प्रदर्शन कर बैठी हैं। 

सुलग रही है विरोध की चिंगारी 

मंजू गुप्ता के आरोपों के बाद भाजपा के बाद विरोध की चिंगारी सुलगने लगी है। कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जो अपनी उपेक्षा और पदाधिकारियों के व्यवहार से आहत हैं। इनमें पुरुषों के साथ-साथ महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। 

पिछले दिनों एक महिला कार्यकर्ता ने बैठक के दौरान ही हंगामा कर दिया था। एक महिला कार्यकर्ता ने बैठकों में जाना ही बंद कर दिया है कई और कार्यकर्ता हैं जो उपेक्षा झेल रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि सही मौके का इंतजार है। सही वक्त पर सही प्लेटफार्म अपनी बात रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed