फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom reached examination hall directly after marrige to appear for 10th up board exam In Agra

शिक्षित होने की जिदः सात फेरे लेने के बाद दसवीं की परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने रखी थी ये शर्त

Thu, 16 Feb 2023 12:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 12:36 PM IST
सार

आगरा में एक दूल्हा शादी के मंडप से सीधा परीक्षा हॉल पहुंचा। बुधवार को उसकी शादी थी औऱ गुरुवार की सुबह उसकी दसवीं की परीक्षा। तड़के पहर उसने फेरे लिए और सात बजे वह परीक्षा हॉल पहुंच गया। 

विज्ञापन
groom reached examination hall directly after marrige to appear for 10th up board exam In Agra
परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दूल्हा शादी के मंडप से सीधा परीक्षा हॉल पहुंचा। वह हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार को उसकी शादी थी और गुरुवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। सुबह जल्दी उसने विदाई कराई और आनन-फानन दुल्हन को घर छोड़कर वह परीक्षा देने पहुंच गया।

विज्ञापन


मामला जिले की राजा मंडी का है। यहां महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। सुबह कोट-शूट पहन कर एक छात्र परीक्षा देने पहुंचा। जानकारी करने पर पता चला कि बीती रात उसकी शादी थी। दुल्हन ने कहा था कि व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है, इसलिए परीक्षा जरूर देना।  

विज्ञापन

बाहर से ही गाड़ी पर बैठा और परीक्षा देने केंद्र पहुंच गया

धनौली निवासी कन्हैया ने बताया कि बीती रात उसकी शादी थी। आज सुबह हाईस्कूल की परीक्षा थी। तड़के तीन बजे उसने शादी के फेरे लिए। फिर दो घंटे में ही विदाई की रस्म पूरी की गई। पांच बजे दुल्हन विदा कराकर घर के लिए निकला। दुल्हन को घर छोड़ा और खुद घर के अंदर भी नहीं गया। बाहर से ही गाड़ी पर बैठा और परीक्षा देने केंद्र पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह पर पानी के छीटे मारकर परीक्षा हाल पहुंचा

पहले दिन पहली ही पाली में उसकी हिंदी की परीक्षा थी। दुल्हन की सलाह पर उसने शादी की तैयारियों के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी थी। हालांकि थकावट और रात जगनेकी वजह से उसे नींद आ रही थी लेकिन अपनी प्रिय का सपना पूरा करने के लिए वह मुंह पर पानी के छीटे मारकर परीक्षा हाल पहुंचा। यहां उसने पूरी ईमानदारी से परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed