{"_id":"65c893417da4ca96cd03748e","slug":"groom-ran-away-from-pavilion-bride-s-family-chased-him-not-found-girl-s-side-saved-her-honor-like-this-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मंडप से उठकर भागा दूल्हा, पीछे दौड़े दुल्हन के घरवाले, नहीं मिला तो लड़की पक्ष ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंडप से उठकर भागा दूल्हा, पीछे दौड़े दुल्हन के घरवाले, नहीं मिला तो लड़की पक्ष ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत
Sun, 11 Feb 2024 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:58 PM IST
सार
सात फेरों से पहले दूल्हा मंडप से उठकर भाग निकला। ये देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसके पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन वो न जाने किधर गायब हो गया। शुभ मुहूर्त का समय निकला जा रहा था। दूल्हे के न मिलने से लड़की पक्ष के लोगों में अफरा-तफरी मची हुई थी। दूल्हा न मिलने पर दुल्हन के घरवालों ने तत्काल ही दूसरे दूल्हे के तलाश कर शादी कराई और बेटी को विदा कर दिया।
विज्ञापन
दूल्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में मंडप में सजी दुल्हन फेरों के इंतजार में बैठी रही और दूल्हा उठकर भाग गया। ये देख लोग हैरान रह गए। दूल्हे का पीछा भी किया गया, लेकिन वो हाथ से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, तो तत्काल ही लड़की पक्ष ने दूसरे दूल्हे का इंतजाम कर फेरों की रस्म पूरी कराई गई। घटना शनिवार शाम की है।
हुआ यूं कि सैनी बस्ती निवासी रामजी लाल के पुत्र लोकेश की शनिवार को शादी हो रही थी। बुलंदशहर के नरौरा निवासी लड़की वाले यहीं पर शादी करने आए थे। विवाह की सभी रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं। शाम को फेरों की बारी आई तो दुल्हन को छोड़कर दूल्हा लोकेश मंडप से उठकर भाग गया। उसके भागते ही वधू पक्ष में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुल्हा मंदबुद्धि था। लड़की के पिता को बेटी की शादी कराने की फिक्र हुई तो अपनी ही रिश्तेदारी में ही तत्काल लड़का ढूंढा। बाद में सैनी बस्ती के सूरज पुत्र दिनेश के साथ बेटी की शादी करवाई। हालांकि सूरज के परिजनों ने पहले तो शादी करने से इन्कार कर दिया, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने के बाद वह राजी हो गए।