फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom committed suicide on the 9th day of wedding bride had gone to her maternal home

शादी के 9वें दिन दूल्हे ने दी जान: दुल्हन गई थी मायके, ऐसे हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले

Sun, 17 Mar 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 09:58 AM IST
सार

दूल्हे की मौत के बाद हर कोई सदमे में है। दुल्हन को जब इस बात की खबर मिली तो वो बेसुध हो गई। शादी के 9वें दिन अंकुश ने ये कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
groom committed suicide on the 9th day of wedding bride had gone to her maternal home
अंकुश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नगला पदी में शादी के 9वें दिन दूल्हे ने फंदा लगाकर जान दे दी। दुल्हन मायके गई हुई थी। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। दुल्हन भी वापस ससुराल आ गई। दूल्हे ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा है। 
विज्ञापन


नगला पदी के रहने वाले अंकुश ध्वज ने शनिवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंकुश की शादी 8 मार्च को हुई थी। उसकी नई नवेली दुल्हन विदा होकर मायके में गई थी। सुबह-सुबह परिवार के लोगों ने जब अंकुश का शव फंदे पर लटका देखा तो चीत्कार मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अंकुश की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन भी ससुराल वापस आ गई। पति के शव को देख वो बेसुध हो गई। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed