फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Green net installed on red light to save from heat initiative of nagar nigam agra

भीषण गर्मी: झुलसाती धूप से बचने के लिए रेड लाइट पर लगाया ग्रीन नेट, आगरा नगर निगम की अनूठी पहल

Thu, 23 May 2024 03:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 03:26 PM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ऐसे में गर्मी से राहत दिलाने के लिए रेड लाइट पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलते हुए राहत मिल सके। 

विज्ञापन
Green net installed on red light to save from heat initiative of nagar nigam agra
एमजी रोड पर लगाई गई ग्रीन नेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हीट वेव भी हाल बेहाल कर रही है। चौराहों पर रेड लाइट होने पर वाहन चालकों को 50 सेकंड से लेकर 180 सेकंड तक रुकना पड़ता है। ऐसे में गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

विज्ञापन


हीट वेव से राहत देने के लिए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने एमजी रोड के प्रमुख चौराहा में से एक सूरसदन और हरीपर्वत पर ग्रीन नेट लगाने का काम कराया है। पहले दिन सूरसदन चौराहे पर ग्रीन नेट लगाई गई है। इससे राहगीरों को बड़ी राहत मिल रही है। वाहन चालक छांव में खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि यह व्यवस्था एक ही तरफ की गई है। अभी अन्य मार्ग पालीवाल पार्क मार्ग और हरीपर्वत से आने वाले वाहन चालकों के लिए भी यह व्यवस्था की जानी है। बृहस्पतिवार को ग्रीन नेट लगने पर एक तरफ की बल्ली भी टूट गई। वहीं नेट एक तरफ से दूसरी तरफ चली गई, जिससे लोगों को पूरी तरह से छांव भी नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed