फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Greater Noida hit and run case : Manas Nagar student dies

आगरा : ग्रेटर नोएडा हिट एंड रन केस में मानस नगर के छात्र की मौत, कार चालक फरार

Mon, 02 May 2022 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 12:25 AM IST
सार

हिट एंड रन की इस घटना में शाहगंज स्थित मानस नगर निवासी एक डेयरी के मैनेजर संजीव शर्मा के 23 वर्षीय इकलौते बेटे आयुष शर्मा की मौत हो गई। सात दिन पहले ही उसकी बहन की डोली उठी थी। रविवार दोपहर को आयुष का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Greater Noida hit and run case : Manas Nagar student dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में सेक्टर अल्फा-1 गोल चक्कर के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार दो छात्र और तीन छात्राओं को टक्कर मारकर भाग गई। हिट एंड रन की इस घटना में शाहगंज स्थित मानस नगर निवासी एक डेयरी के मैनेजर संजीव शर्मा के 23 वर्षीय इकलौते बेटे आयुष शर्मा की मौत हो गई। सात दिन पहले ही उसकी बहन की डोली उठी थी। रविवार दोपहर को आयुष का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। अर्थी उठते ही माता-पिता और बहन का हाल बेहाल हो गया। यह देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।

विज्ञापन


संजीव शर्मा 71 मानस नगर के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि आयुष गलगोटिया विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहे थे। संजीव के बेटी आयुषि उर्फ सोना और बेटा आयुष था। आयुषि की शादी 23 अप्रैल को हुई थी। बहन की शादी के लिए आयुष सात दिन की छुट्टी लेकर आया था। शुक्रवार को आयुष कालेज के लिए चला गया। शनिवार रात को ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन मामले में उसकी मौत हो गई। रात में पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए थे। रविवार दोपहर को शव लेकर आगरा आए। रिश्तेदार पहले ही घर आ गए थे। शव पहुचते ही करुण क्रंदन गूंजने लगा।
विज्ञापन


अर्थी से लिपट गईं मां और बहन
आयुष की मौत से मां सीमा बेसुध हो गईं। नवविवाहित बहन का हालबेहाल हो गया। पिता रोये जा रहे थे। परिवार के लोग तीनों को किसी तरह संभाल रहे थे। अर्थी उठते ही मां और बहन उससे लिपट गईं। मां एक ही बात कह रही थी कि बेटे को कहां ले जा रहे हो। उनके जिगर के टुकड़े को कहीं दूर मत ले जाना। यह दृश्य देखकर हर कोई रो पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने कहा था, बेटा दो दिन और रुक जाओ
परिवार के लोगों ने बताया कि आयुष बृहस्पतिवार को बहन को ससुराल से लेकर आया था। बहन को सोमवार को वापस ससुराल जाना था। इससे पहले ही आयुष ने शुक्रवार को कालेज जाने की बात कही थी। इस पर मां ने उससे कहा था कि शनिवार और रविवार को रुक जाए। सोमवार को चले जाना। मगर, आयुष कालेज की पढ़ाई के लिए पहले से जाना चाहता था। मां रोते हुए यही कह रही थी कि बेटा दो दिन और रुक जाता।


सड़क पार करते समय कार ने मारी थी टक्कर
आयुष अपने दोस्त आदित्य प्रसाद, वैष्णवी, ईशा और अंजलि यादव के साथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में पिज्जा खाने गए थे। रात करीब 11 बजे सभी लौट रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने पांचों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार चालक फरार हो गया था। पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयुष शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। आदित्य प्रसाद की हालत गंभीर बनी है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed