फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram Panchayat Secretary Suspended for Demanding Bribe in Name of PM Awas Scheme

Agra News: पीएम आवास के नाम पर मांगी 15 हजार की घूस, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित; ऑडियो हुआ था वायरल

Wed, 06 May 2026 11:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 06 May 2026 11:41 PM IST
सार

सचिव पर आरोप है कि दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर दलाल के जरिए 15 हजार रुपये घूस मांगी। इसका ऑडियो वायरल हो गया। ग्राम प्रधान यादम सिंह कुशवाह ने भी इस प्रकरण में 22 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Gram Panchayat Secretary Suspended for Demanding Bribe in Name of PM Awas Scheme
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए किस्त दिलाने के नाम पर घूस मांगने के आरोप में सैंया ब्लॉक की थपेड़ा ग्राम पंचायत सचिव शंकर लाल को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। सचिव शंकर लाल का ऑडियो वायरल होने के बाद जांच में पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ब्लॉक सैंया की ग्राम पंचायत थपैड़ा में तैनात सचिव शंकरलाल पर आरोप था कि उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थी से दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर दलाल के जरिए 15 हजार रुपये घूस मांगी। इसका ऑडियो वायरल हो गया। ग्राम प्रधान यादम सिंह कुशवाह ने भी इस प्रकरण में 22 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि शंकरलाल कभी ग्राम पंचायत नहीं आते हैं। ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर आदि के लिए विकास खंड जाना पड़ता है। वहां सचिव उनसे सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑडियो साक्ष्य प्रस्तुत किए। सचिव पर ग्राम पंचायत के कार्यों का भुगतान परिचित फर्मों को करने और कार्यों के भुगतान से पहले 30 प्रतिशत कमीशन मांगने के भी आरोप हैं। ग्राम विकास अधिकारी रेणु कुमारी ने आरोपों की जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरोप सही मिले। बीडीओ ने आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसके बाद सचिव शंकरलाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed