{"_id":"5db1e54b8ebc3e93c02b20d5","slug":"gram-panchayat-kasganj-news-agr4122531171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारियों व विकास अधिकारियों ने कार्य वहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारियों व विकास अधिकारियों ने कार्य वहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एक ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन से ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों में आक्रोश है। आक्रोशित कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। कमियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी को तुरंत बहाल किए जाने की मांग की।समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष आरडी यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रह्म प्रकाश को बिना किसी पर्याप्त कारण के निलंबित किया गया है। इसके अलावा निलंबित चल रहे अजय गुप्ता व पदमेश कुमार को भी तुरंत बहाल किया जाए।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि पंचायतों का कलस्टर बनाते हुए प्रत्येक कर्मी को बराबर पंचायत दी जाएं। पंचायत आवंटन की सिफारिश करने वाले कर्मी के आचरण को नियमावली के खिलाफ मानते हुए कार्रवाई की जाए। समिति के उपाध्यक्ष रामनाथ पुष्कर ने कहा कि कुछ लोग कर्मियों के खिलाफ गलत शिकायतें कर देते हैं। इससे कर्मियों को परेशानी होती है। जांच में जो शिकायत फर्जी पाई जाए उसमें शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान एवन सिंह, मथुरा प्रसाद, जगमोहन सिंह, कुंवरपाल सिंह, चंद्र प्रकाश डोरीलाल वर्मा, जसवीर सिंह यादव, ज्ञानेंद्र सोनकर, सुरजीत सिंह, वेद प्रकाश, निधि यादव, नीता रानी, शीतल, नीलांबर, अनीता पटेल, मधुवाला, केपी सिंह, अजीत यादव, राजेश कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुलश्रेष्ठ, शिवनरायन शर्मा आदि मौजूद रहे।