फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grain merchant's bag full of money was stolen police arrested two accused

Agra: गल्ला व्यापारी का रुपयों से भरा बैग किया चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 09:58 AM IST
सार

गल्ला व्यापारी का बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.28 लाख रुपये, मोटरसाइकिल, चेकबुक समेत अन्य सामान मिला है। 

 

विज्ञापन
Grain merchant's bag full of money was stolen police arrested two accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद कस्बे के बाह रोड बाईपास स्थित गल्ला व्यापारी की दुकान से लाखों रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.28 लाख रुपये, मोटरसाइकिल, चेकबुक आदि सामान मिला है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि बाईपास पर वीरू राठौर की गल्ले की दुकान है। 7 जून को बाइक सवार दो लोग दुकान से बैग चोरी कर ले गए थे। जिसमें 4,45,000 रुपये, दुकान की चाभियां, चेकबुक व अन्य सामान रखा था। मंगलवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि चोरी करने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की गट्टपुरा पुलिया के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को बाइक समेत पकड़ा। 
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उनके पास 1,28,000 रुपये मिले। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि बैग व अन्य सामान एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से आगे विद्युत सब स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने खोज निकाला। पकड़े गए युवकों में अनुज मोगिया और जानू आदिवासी निवासीगण प्रकाश नगर थाना देहात दतिया, मध्य प्रदेश हैं। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह चूड़ी की फेरी लगाने का काम करता है। दोस्त जानू के साथ फिरोजाबाद चूड़ी लेने गया था। बाजार बंद होने की वजह से वह वापस आया तो फिरोजाबाद रोड तिराहे पर कुछ आदमी दिखाई दिए जो पैसे का लेनदेन कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे जाकर देखा तो दुकान में गल्ला खरीदने का काम हो रहा था। दुकान के भीतर जाने पर रुपयों से भरा बैग दिखा, उसे उठाकर बाइक से भाग निकले। कुछ रकम धौलपुर में रहने वाले परिचित को दे दिए थे। कुछ रुपये से चूड़ियां खरीद ली थी। इसके अलावा लखनऊ और फतेहगढ़ घूमने गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में चार-चार मुकदमे दर्ज हैंं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed