फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Graduation and post graduation exams will be conducted on OMR sheets and written form

Agra University: ओएमआर शीट पर स्नातक, लिखित रूप में होंगी परास्नातक की परीक्षाएं; परीक्षा समिति ने लिया फैसला

Thu, 20 Mar 2025 10:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Mar 2025 10:57 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय कि स्नातक की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर और परास्नातक की परीक्षाएं लिखित रूप में होंगी। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में इसको लेकर निर्णय ले लिया गया है।
 

विज्ञापन
Graduation and post graduation exams will be conducted on OMR sheets and written form
आगरा यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक स्तर की बीए, बीकॉम और बीएससी की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ही होंगी। स्नातकोत्तर स्तर की एमए, एमकॉम, एमएससी की परीक्षाएं लिखित मोड में कराई जाएंगी। यह निर्णय विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के विवेकानंद परिसर में हुई बैठक में कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में निर्णय लिए गए। स्नातक की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं लिखित मोड में कराई जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसके अध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र सिंह होंगे, जबकि महासचिव प्रो. संजय मिश्रा और कंप्यूटर सेंटर हेड प्रो. अनिल गुप्ता और संबंधित संकाय के डीन होंगे।
विज्ञापन


रिसर्च प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के पारिश्रमिक और स्थानीय भत्ता की दरों को पुनरीक्षित करने के लिए केआर कॉलेज मथुरा के प्राचार्य प्रो. प्रवीण अग्रवाल, औटा महासचिव प्रो. संजय मिश्रा की समिति गठित की गई है। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन के लिए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed