फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grabbed Rs 1.80 lakh by deeding someone else's land

Agra News: किसी और की जमीन का बैनामा कर हड़पे 1.80 लाख

Thu, 19 Oct 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 1.80 lakh by deeding someone else's land
सहावर। क्षेत्र गांव मंडनपुर के एक ग्रामीण को किसी और की जमीन का बैनामा कर आरोपियों ने उससे 1.80 लाख रुपये हड़प लिया। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत एसपी से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने धोखाधड़ी करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मंडनपुर गांव निवासी राघवेंद्र के पास 9 अगस्त को लखमीपुर गांव निवासी वीरपाल आया, उसने राघवेंद्र के सामने अपने गांव में एक जमीन बिकने की बात बताई। साथ ही जमीन खरीदने का प्रस्ताव उसके सामने रखा। वीरपाल ने जमीन की कीमत 1.80 लाख रुपये बताई। राघवेंद्र जमीन खरीदने को तैयार हो गया। इस दौरान उसने विक्रेता को धनराशि अदा कर बैनामा करा लिया। इसमें चौपारा गांव निवासी राधेश्याम ने गवाही की। कुछ दिन बाद पता लगा कि जमीन का असली मालिक कोई ओर है। वीरपाल के साथी भूपेंद्र ने षड़यंत्र करके फर्जी आधार व अन्य दस्तावेज लगाकर फर्जी तरीके से जमीन को बेचा है। साथ ही राघवेंद्र से धोखाधड़ी कर रुपये हड़पे है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आराेपियाें के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रेमपाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed