{"_id":"6a0425db7570ca5a1e055ca6","slug":"governor-releases-centenary-logo-and-commemorative-coin-of-agra-university-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 100 साल पूरे होने से पहले आगरा विश्वविद्यालय को मिला नया पहचान चिन्ह, विशेष डाक टिकट भी हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 100 साल पूरे होने से पहले आगरा विश्वविद्यालय को मिला नया पहचान चिन्ह, विशेष डाक टिकट भी हुआ जारी
Wed, 13 May 2026 12:48 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 13 May 2026 12:48 PM IST
सार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लोगो, स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया। समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक मंगलवार को लखनऊ स्थित जनभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुई। राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 1 जुलाई 2026 को शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष लोगो, स्मारक सिक्का, विशेष डाक टिकट जारी किया।
विज्ञापन
Trending Videos
बैठक में विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, शोध गतिविधियों, स्मार्ट क्लासेस, नैक एवं एनआईआरएफ रैंकिंग, रिक्त पदों पर भर्ती, छात्र नामांकन और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रस्तुतीकरण की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि गतिविधि आधारित एवं कैप्शन सहित फोटोग्राफ शामिल किए जाएं। उन्होंने पुस्तकालयों में दुर्लभ पुस्तकों की डिस्प्ले, स्वच्छ एवं हरित परिसर, सोलर पैनल और नवाचारों को भी प्रस्तुतीकरण में शामिल करने को कहा। साथ ही महाविद्यालयों में समूह ‘ग’ और ‘घ’ के रिक्त पदों पर मेरिट के आधार पर समयबद्ध भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने पोक्सो एक्ट से प्रभावित बालिकाओं के लिए स्मार्ट क्लासेस, कंप्यूटर प्रशिक्षण, जूडो, सिलाई एवं अन्य कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करने की अपील की। मां के नाम पर पेड़ अभियान को बढ़ावा देते हुए उन्होंने पौधरोपण के माध्यम से मातृ सम्मान का संदेश प्रसारित करने की बात कही। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने समीक्षा बैठक को मिनी कार्यशाला बताया।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने राज्यपाल के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में विश्वविद्यालय गुणवत्ता सुधार और सतत प्रगति की दिशा में कार्य कर रहा है। बैठक में कुलसचिव अजय मिश्रा, उप कुलसचिव कैलाश बिंद, डीन स्टूडेंट वेलफेयर भूपेंद्र स्वरूप शर्मा व विवि से संबद्ध राजकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रतिनिधि मौजूद रहे।