फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel attended the convocation ceremony of Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra

दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के मेधावियों को दिए पदक, प्रिया बनीं गोल्डन गर्ल

Tue, 29 Mar 2022 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 12:43 PM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 87वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को खंदारी परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्य अतिथि के रूप में चिदानंद सरस्वती महाराज शामिल हुए। 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel attended the convocation ceremony of Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra
मेडिकल छात्रा प्रिया को मिले सर्वाधिक स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के 87 वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। दीक्षांत समारोह का आयोजन खंदारी परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी दीक्षांत मंडपम में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परमार्थ निकेतन आश्रम उत्तराखंड के स्वामी चिदानंद सरस्वती शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक बांटे। मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज की प्रिया को सर्वाधिक सात स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। 

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम पहुंचीं। राज्यपाल और स्वामी चिदानंद सरस्वती, कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में लगेगा रोजगार मेला

स्वागत भाषण में कुलपति ने कहा कि अप्रैल माह में विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब छात्रों को रोजगार दिलाने की योजना है। मई में नैक का निरीक्षण प्रस्तावित है, इसमें विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड दिलाने का प्रयास किया। वर्ष 1927 से 2015 के सभी चार्ट 3 माह में डिजिटाइज्ड कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय जल्द अपना सॉफ्टवेयर तैयार कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Governor Anandiben Patel attended the convocation ceremony of Doctor Bhimrao Ambedkar University Agra
दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले मेधावी - फोटो : अमर उजाला

इतने पदकों का हुआ वितरण 

दीक्षांत समारोह में 129 स्वर्ण पदक और 40 रजत पदकों का वितरण हुआ। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। पहली बार पीएचडी और डीलिट के छात्रों को मंच पर डिग्री प्रदान की गई। आवासीय इकाई के छात्रों को भी डिग्रियां समारोह में मिली हैं। इस बार 169 छात्रों को पदक प्रदान किए गए, जिसमें सर्वाधिक संख्या छात्राओं की है।

इन मेधावियों को मिले पदक 

- सात स्वर्ण : प्रिया, केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा
- पांच स्वर्ण : दिव्या शर्मा, एसबी कॉलेज अलीगढ़
- चार स्वर्ण : कुमारी पूजा, पीसी बागला कॉलेज हाथरस
- चार स्वर्ण : ज्योति वर्मा एमएस डब्ल्यू इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, विवि
- तीन स्वर्ण : युसरा अबू हुरेरा गर्ल्स कॉलेज, रेनू यादव महात्मा गांधी गर्ल्स पीजी कॉलेज फिरोजाबाद, मुकुल सेन सेंट जोंस कॉलेज, कुमारी निक्की, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, आयुषी भारद्वाज श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय एटा। 

राज्यपाल ने किया इन इमारतों का लोकार्पण

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन, छत्रपति शिवाजी मंडपम, वनव्यू सॉफ्टवेयर, जिओ टैगिंग, डिजीलॉकर और कॉल सेंटर का लोकार्पण किया। इनमें से शिवाजी मंडपम, शहर का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed