{"_id":"5a60760f4f1c1ba4268b507d","slug":"government-to-honor-millennium-voter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1 जनवरी 2000 को पैदा होने वाले, बना सकते हैं ये इतिहास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 जनवरी 2000 को पैदा होने वाले, बना सकते हैं ये इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 18 Jan 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
यदि आपका जन्म एक जनवरी 2000 को हुआ है तो आप सौभाग्यशाली हैं। आपका नाम इतिहास में मिलेनियम वोटर के रूप में दर्ज होने जा रहा है।
प्रशासन आपको सम्मानित करेगा। बस इसके लिए आपको अपनी सारी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।
मोदी सरकार की ओर से एक जनवरी 2000 को जन्मे युवाओं को मिलेनियम वोटर के रूप में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह वह वोटर हैं जो कि एक जनवरी 2018 को वयस्क हो चुके हैं।

Trending Videos
इन मिलेनियम वोटर की खोजबीन के लिए प्रशासन एक जनवरी के पूर्व से ही प्रयास कर रहा है, लेकिन इस प्रकार के अधिक वोटर अभी तक नहीं मिल सके हैं।
मिलेनियम वोटर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को बैज लगाकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन ने मिलेनियम वोटर की तलाश करने के लिए सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों से प्रशासन ने एक जनवरी 2000 के रिकार्ड मांगे हैं।
प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए मिलेनियम वोटर का नाम मतदाता सूची में भी दर्ज किया जाएगा। एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने इस संबंध में सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द ही मिलेनियम वोटर की तलाश करें।