फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government should fulfill the pending demands

लंबित चल रही मांगें पूरी करे सरकार

Thu, 29 Jul 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the pending demands
मैनपुरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करके धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि एसोसिएशन की सात मांगें काफी समय से लंबित हैं। सात जून 2018 का समझौता तथा 21 फरवरी 2019 की घोषणा लागू की जाए। सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर न्यूनतम 21 हजार रुपये का मासिक वेतन दिया जाए। रिटायरमेंट पर 10 हजार रुपया पेंशन दी जाए।
विज्ञापन

पर्याप्त राशन सीधे आंगनवाड़ी केंद्रों पर भेजा जाए। प्रमोशन तथा सीधी भर्ती तत्काल पूरी की जाए। बिना मोबाइल डाटा दिए ऑनलाइन फीड़िंग नहीं कराई जाए। कोरोना काल में कार्य करने पर अतिरिक्त 12 हजार रुपया मासिक वेतन दिया जाए। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया गया। मंजू चौहान, रिचा दुबे, शुक्ला देवी, रिहाना बेगम, सुषमा कश्यप, शशी किरन, वंदना यादव, अलका यादव, शाहीन बेगम, ऊषा राजपूत, मीरा यादव, शालिनी चौहान, शशी दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed