फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government is ignoring the increased faith in Ayurveda in Corona

कोरोना में आयुर्वेद पर बढ़ा विश्वास पर सरकार कर रही अनदेखी

Mon, 01 Nov 2021 09:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Government is ignoring the increased faith in Ayurveda in Corona
फिरोजाबाद। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती धनतेरस के रूप में मनाई जाती है। वैश्विक महामारी कोरोना में आयुर्वेद की महत्ता को सभी ने माना है और यही कारण है कोरोना काल के बाद लोगों ने भी आयुर्वेद पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद भी सरकार जिले के आयुर्वेद चिकित्सालयों पर आज तक भरोसा नहीं जता सकी हैं। जिले के अधिकांश सरकारी आयुर्वेद चिकित्सालय बिना चिकित्सकों के सहारे संचालित हो रहे हैं। यहां तक अधिकांश आयुर्वेद चिकित्सालयों के पास खुद का भवन नहीं है। जर्जर किराए के भवनों में अस्पतालों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 26 आयुर्वेदिक चिकित्सालय और दो यूनानी अस्पताल हैं। इनमें 14 चिकित्सकों की तैनाती के कारण शहर से लेकर देहात क्षेत्र के आयुर्वेद अस्पताल चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में कुल मिलाकर नौ ही फार्मासिस्ट हैं। दवाएं भी चपरासी द्वारा ही वितरित की जाती हैं। स्थिति यह है कि आयुर्वेद चिकित्सालय सप्ताह में सिर्फ दो से तीन दिन ही खुल पाते हैं।
विज्ञापन

तीन पर सरकारी भवन, 23 किराए भवन में संचालित
जिले में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नगला चूरा, जौंधरी और भारौल अस्पताल के पास ही सरकारी भवन हैं। शेष 23 आयुर्वेद अस्पताल किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। किराया भी 25 से 30 रुपये मासिक होने के कारण मकान स्वामी भवनों की मरम्मत नहीं कराते हैं। इस कारण कई अस्पताल जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
- वैश्विक महामारी ने सिद्ध कर दिया कि आयुर्वेद पर भरोसेमंद दवा है। आयुर्वेद प्राचीनकाल से चल रहा है। कई मरीजों को हमने आयुर्वेद की दवा का सहारा लेकर ठीक किया है। आयुर्वेद नए शोध न होने और सरकारों की अनदेखी के कारण पिछड़ गया है। यदि आयुर्वेद पर बढ़ावा दिया जाए तो फायदेमंद साबित होगा।

डॉ. नागेंद्र माहेश्वरी, आयुर्वेद चिकित्सक
- आज भी लोग आयुर्वेद पर भरोसा करते हैं। सरकारी आयुर्वेद अस्पतालों में पूरे माह में 800 से 12 सौ लोगों की ओपीडी होती है। यह स्थिति तब है जब आयुर्वेद अस्पतालों में चिकित्सकों का अभाव है। कुल 26 अस्पतालों में 14 डॉक्टर हैं। यदि आयुर्वेद पर ध्यान दिया जाए तो मरीजों को फायदा मिलेगा।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed