फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government is giving facilities, must teach children

Agra News: सरकार दे रही सुविधाएं, बच्चों को जरूर पढ़ाएं

Tue, 04 Jul 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Government is giving facilities, must teach children
सोरोंजी। कांशीराम कॉलोनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुले। विद्यालय में मंगलवार को पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के शिक्षण कार्य में दिक्कतें नहीं हों इसके लिए मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बच्चों को निशुल्क पुस्तक, नोटबुक, पेन आदि का वितरण किया। पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं दे रही है। बच्चों को निशुल्क पुस्तक, वेश, स्वेटर, जूता मौजा के अतिरिक्त मिड डे मील भी उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन



कहा कि शिक्षा दिलाने में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। शिक्षित होकर बच्चे अपने भविष्य को संवार सकते हैं। जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है। पुस्तकों को पाकर बच्चे खुश नजर आए। प्रधानाध्यापक महेशचंद्र त्रिवेदी ने बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अभिभावकों को बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान नगर संघ चालक डाॅ. एनपी सिंह हल्दिया, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे, आदित्य दुबे, अमित मिश्र, अतुल महेरे सभासद, यशोधर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed