फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government is failing to stop women crime

महिला अपराध रोकने में सरकार हो रही विफल

Fri, 06 Aug 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Government is failing to stop women crime
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेवर में बृहस्पतिवार रात आठ बजे कैंडल मार्च निकाला। जीटी रोड से शुरू हुआ कैंडल मार्च शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। शहीद स्मारक पर कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अनुसूचित जाति की बालिका की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या पर रोष जताते हुए उसको श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

दिल्ली में एक अनुसचित जाति की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में बेवर में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे कैंडल मार्च निकाला गया। जीटी रोड पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव शरद कश्यप ने कहा भाजपा सरकार महिला अपराध रोकने में विफल हो रही है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाएं और बालिकाएं खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटें। बाद में कार्यकर्ता कैंडल मार्च लेकर शहीद स्मारक पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए मृत बालिका को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सक्सेना, जिला सचिव जीतू राठौर, अहिवरन सिंह, राजू पाल, मनोज कुमार, सचिन राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed