{"_id":"65e6034e9ea13477c502301b","slug":"government-agricultural-seed-store-locked-farmers-demonstrated-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113755-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राजकीय कृषि बीज भंडार पर ताला, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राजकीय कृषि बीज भंडार पर ताला, किसानों ने किया प्रदर्शन
Mon, 04 Mar 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कृषि बीज भंडार पर ताला, किसानों ने किया प्रदर्शन
भाकियू किसान ने खुलवाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। राजकीय कृषि बीज भंडार पर 15 दिनों से लटक रहे ताले से किसान परेशान हैं। उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों की परेशानी को देखते हुए पर भाकियू किसान ने सोमवार को प्रदर्शन कर गोदाम खुलवाने की मांग की।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) के तहसील अध्यक्ष रमन यादव पदाधिकारियों के साथ कस्बा स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचे। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। रमन यादव ने कहा कि बीज भंडार पंद्रह दिनों से बंद है। नोटिस बोर्ड सूना पड़ा है। उस पर कोई सूचना अंकित नहीं है। किसान रोज मक्के के बीज के लिए बीज भंडार पर आते हैं। परंतु जब उनको गोदाम पर ताले लटके मिलते हैं तो वह लौट जाते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी अगर दो दिन के अंदर गोदाम के ताले न खुले तो यूनियन अपनी ओर से दो ताले गोदाम पर लटका देंगे और डीएम को ज्ञापन देंगे। सुनील दुबे, लल्लन दुबे, मोहित पांडेय, ओमशंकर सविता, सुरबाला देवी, महावीर सिंह, ओमप्रकाश शाक्य, प्रेमचंद्र शाक्य, अनिल कुमार, इंद्रभान सिंह, अनिल शर्मा, गुड्डू जाटव मौजूद रहे।