फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Got in line at 5 in the morning, got DAP in the afternoon

Agra News: सुबह पांच बजे लाइन में लगे, दोपहर में मिली डीएपी

Wed, 20 Nov 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Got in line at 5 in the morning, got DAP in the afternoon
कासगंज। जिले में इस समय किसान रबी की फसल की बुवाई कर रहा है। ऐसे में उसे डीएपी खाद की काफी आवश्यकता महसूस हो रही है। ऐसे में किसान प्रतिदिन सहकारी समितियों पर जाकर डीएपी की जानकारी ले रहा था। खाद नहीं मिलने से वह काफी परेशान था। सोमवार की देर रात जिले में 1315 मीट्रिक टन डीएपी आई तो किसानों को काफी राहत मिली। मंगलवार की रात को यह डीएपी सहकारी समितियों पर बांटे जाने के लिए पहुंच गई। किसानों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, बुधवार की सुबह क्षेत्रीय सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे कई जगहों पर किसानों में हंगामा भी हो गया। इसके चलते सहकारी समितियों पर लेखपाल व पुलिस की निगरानी में डीएपी वितरित की गई। अमांपुर में बुधवार को किसानों को जैसे ही समिति पर डीएपी पहुंचने की जानकारी मिली, किसानों की भीड़ समिति पर पहुंच गई। घंटों तक लाइन में लगे रहने के बाद भी अधिकांश किसानों को डीएपी नही मिल सकी। इसके कारण उन्हें बगैर खाद लिए ही लौटना पड़ा। इसके चलते कई बार किसानों की आपस में कई बार नोकझोंक हुई। किसानों की भीड़ और हंगामा देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा।सोरोंजी : सुबह पांच बजे
विज्ञापन

लगाई लाइन, दोपहर में मिली डीएपी बुधवार को जैसे ही डीएपी समिति पर आने की जानकारी मिली तो किसान सुबह पांच बजे ही समिति पर पहुंच गए। उन्हें देर तक लाइन में लगे रहना पड़ा। दोपहर बाद उन्हें डीएपी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed