फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Got immense love from voters, got me victory: Devesh

मतदाताओं का मिला अपार स्नेह, दिलाई जीत : देवेश

Wed, 05 Jun 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Got immense love from voters, got me victory: Devesh
कासगंज। सपा एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवेश शाक्य ने एटा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को हराकर जीत हांसिल की। जीत हांसिल करते ही वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना अपार स्नेह प्रदान किया है। जिससे उन्हें जीत मिली है। उन्होंने कहा कि वह जनता के प्यार और स्नेह को उनकी समस्याओं को दूर करके उतारेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने जातिपात से ऊपर उठकर अपना समर्थन और वोट दिया। जीत का यह पल उन्हें भावुक कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा करके प्रत्याशी बनाया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत करके चुनाव को ऊंचाईयां दीं और चुनाव जीत सके। उन्होंने सभी मतदाताओं, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र में विकास के अधूरे कार्यों को पूरा कराएंगे और विकास के लिए हमेशा मतदाताओं के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed