{"_id":"6adbcd8b8de8fe34b508f7b6","slug":"goswami-hits-a-century-chetan-claims-five-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1044-110450-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोस्वामी का शतक, चेतन ने झटके पांच विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोस्वामी का शतक, चेतन ने झटके पांच विकेट
Sat, 24 Oct 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
केजी गोस्वामी का शानदार शतक
आगरा। केजी गोस्वामी के शानदार शतक और चेतन समाधिया की घातक गेंदबाजी के दम पर एसके स्पोर्ट्स क्लब ने कैलाश एयर स्ट्राइकर्स को 78 रन से शिकस्त दे दी। शानदार प्रदर्शन के लिए गोस्वामी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसके स्पोर्ट्स क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 224 रन बनाए। केजी गोस्वामी ने 74 गेंदों पर नाबाद 111 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलाश एयर स्ट्राइकर्स की टीम 19.5 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। ऐश्वर्या तिवारी ने 43 गेंदों पर 71 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा सके।
चेतन समाधिया ने धारदार गेंदबाजी करते हुए केवल नौ रन देकर पांच विकेट झटके और विपक्षी टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एसके स्पोर्ट्स क्लब ने 78 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शतकीय पारी खेलने वाले केजी गोस्वामी को संतोष राना ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, चेतन समाधिया को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेट की गेंद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह राना, जयप्रकाश, राकेश, संतोष राना और गौरव सिंह समेत कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।