फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in scrap warehouse in Agra

Agra: कबाड़ गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Mon, 17 Apr 2023 10:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 10:05 AM IST
सार

आगरा में अचानक एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक आग बुझाई जाती तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in scrap warehouse in Agra
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पंचकुइयां स्थित कबाड़ गोदाम में रविवार तड़के आग लग गई। लपटें देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर तीन दमकल पहुंचीं। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। अग्निकांड में 3 लाख का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने का कारण पुलिस पता कर रही है।

विज्ञापन

फायर ब्रिगेडकर्मियों ने पाया काबू 

ताजगंज स्थित गोबर चौकी निवासी दीपक राठौर का पंचकुइयां चौराहे पर कबाड़ का गोदाम है। गोदाम किराये पर है। रविवार तड़के करीब चार बजे आग की लपटें देख गोदाम के पास रहने वाले मालिक को पता चला। उन्होंने दीपक राठौर को फोन करके जानकारी दी। तब तक आग भीषण हो गई। सूचना पर तीन दमकल गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेडकर्मी आ गए।

विज्ञापन

गोदाम में बिजली सप्लाई नहीं है

प्लास्टिक और गत्ते भरे होने से आग की चपेट में बगल की लकड़ी की टाल भी आ गई। उसका कुछ हिस्सा जल गया। दमकलों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। दीपक के मुताबिक आग में करीब 3 लाख रुपये का माल जल गया। थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक प्रभु दयाल का कहना है कि गोदाम में बिजली सप्लाई नहीं है। आशंका है कि जलती हुई बीड़ी या माचिस की तीली फेंकने से आग लगी होगी। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed