{"_id":"64353583650e261dc3014824","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-factory-in-agra-panic-among-people-2023-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: फैक्टरी में अचानक लगी आग, लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों में दहशत, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फैक्टरी में अचानक लगी आग, लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों में दहशत, लाखों का सामान जलकर राख
Tue, 11 Apr 2023 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2023 04:00 PM IST
सार
आगरा में एक फैक्टरी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया, तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग पर काबू पाने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में छीपीटोला सब्जी मंडी में मंगलवार दोपहर को नगर निगम के पुराने कार्यालय में बने अवैध जूता केमिकल के गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। केमिकल के ड्रम फटने से धमाके हुए। गोदाम की दीवार गिर गई। लोग दूर भाग खड़े हुए।
केमिकल सड़क पर फैल गया। इससे लपटें उठने लगीं। छह से अधिक दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि केमिकल में मिलावट करते समय आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल सड़क पर फैल गया। इससे लपटें उठने लगीं। छह से अधिक दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि केमिकल में मिलावट करते समय आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्लास्टिक की केन और अन्य सामान रखा था
छीपीटोला में भारतीय स्टेट बैंक के पास सब्जी मंडी में देवरी रोड निवासी राजेश कुमार की जूता मैटेरियल की दुकान है। उन्होंने दुकान के सामने ही नगर निगम के बंद पड़े कार्यालय के जर्जर भवन में गोदाम बना रखा था। इसमें भूतल पर केमिकल के ड्रम, जबकि प्रथम तल पर प्लास्टिक की केन और अन्य सामान रखा था।
विज्ञापन
दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका
राजेश ने बताया कि दोपहर में तीन बजे दो कर्मचारी गोदाम से जूता बनाने का सामान निकालने गए थे। वह दुकान पर लौटकर आए, तभी गोदाम से लपटें उठने लगीं। यह देखकर बाजार में सब्जी विक्रेताओं में अफरातफरी मच गई। एक के बाद एक केमिकल से भरे ड्रम फटने से तीन धमाके हुए। केमिकल के ड्रम फटने से गोदाम की दीवार भी गिर गई। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर थाना रकाबगंज पुलिस पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दमकलों के साथ पहुंच गए। दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।नगर निगम के पुराने कार्यालय पर अवैध कब्जा
छीपीटोला निवासी कांग्रेस नेता विनोद जरारी ने बताया कि सब्जी मंडी में दो मंजिला भवन में नगर निगम का कार्यालय हुआ करता था। इसमें भूतल पर चार दुकान बनी थीं, जबकि प्रथम तल पर अधिकारियों के चार कार्यालय थे। 20 साल पहले कार्यालय खाली हो गया। भवन आगरा विकास प्राधिकरण में आ गया। मगर, देखरेख नहीं होने की वजह से जर्जर हो गया। इसमें भीम, नौशाद और सतीश का पपीते का गोदाम है, जबकि राजेश ने केमिकल का गोदाम बना रखा था। एडीए ने भवन को खाली छोड़ दिया था, जिससे अवैध कब्जे हो गए। अब यह काफी जर्जर हो चुका है।