फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods outside shops in the market, drivers stuck in traffic jam

Agra News: बाजार में दुकान के बाहर समान, जाम में फंसे वाहन चालक

Mon, 29 Jun 2026 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Goods outside shops in the market, drivers stuck in traffic jam
अकोला में उल्टे सीधे वाहन खड़े करने से लगा जाम।
अकोला। मुख्य बाजार में रविवार को पुलिस चौकी से लेकर राम नगर मोड़ तक करीब आधा घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उल्टे-सीधे खड़े वाहनों और दुकानों के बाहर रखे सामान के कारण हालात बेकाबू हो गए। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार शाम को बाजार में भीड़ ज्यादा थी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर फुटपाथ घेर रखा था। वहीं, खरीदारी करने आए ग्राहकों ने अपने दोपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। कई जगह चार पहिया वाहन वाले भी गाड़ी सड़क पर लगाकर खरीदारी करने चले गए। इससे आधी से ज्यादा सड़क घिर गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे बाइक सवार, ऑटो और कार वाले पसीने से तरबतर हो गए। आधा घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह जाम खुलवाया गया। लोगों ने मांग की है कि पुलिस चौकी पर तैनात कर्मी रोज शाम को गश्त करें। दुकानों के बाहर सामान रखने वालों और सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों का चालान किया जाए। साथ ही बाजार में पार्किंग की जगह चिह्नित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed