फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   freight goods house shift in agra

आगरा में 30 साल बाद रेलवे करने जा रहा ये बड़ा बदलाव

Tue, 16 Jan 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 16 Jan 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
freight goods house shift in agra
यमुना ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
यमुना ब्रिज से माल गोदाम को हटाया जाएगा। नया माल गोदाम भी यमुनापार में ही बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की जमीन चिह्नित कर ली गई है। 
विज्ञापन


माल गोदाम एत्माद्दौला (बेबी ताज) स्मारक से 500 मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। रेलवे की जमीन पर वाहनों के आवागमन के लिए सड़क बनाए जाने का कार्य भी स्वीकृत हो चुका है। 

गधा पाड़ा से तकरीबन 30 साल पहले यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के नजदीक माल गोदाम को स्थानांतरित किया गया था। माल गोदाम से कुछ ही दूरी पर महताब बाग और ग्यारह सीढ़ी जैसे स्मारक हैं। इस कारण यहां पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। 
विज्ञापन

व्यापारियों को होती है परेशानी

आबादी भी बढ़ रही है। ऐसे में यातायात की समस्या खड़ी हो गई है। आए दिन सड़क हादसे भी होते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों का आवागमन हो या फिर वीआईपी का काफिला, अकसर इससे नो एंट्री लागूकर दी जाती है। 

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने कुबेरपुर में माल गोदाम की स्थापना की मगर वहां स्थान पर्याप्त नहीं होने के कारण केवल एक ही रैक लग पाती है। 

यमुना ब्रिज माल गोदाम पर आ रही यातायात की समस्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने एत्माद्दौला स्मारक की कुछ दूरी पर खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर नया माल गोदाम बनाने का प्रस्ताव भेजा है। 

ये प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में 

नेशनल चैंबर आफ कामर्स के तत्कालीन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने यमुना ब्रिज माल गोदाम पर यातायात की समस्या से निपटने के लिए यमुना ब्रिज से नुनिहाई की ओर जाने वाले रास्ते को वैकल्पिक रास्ते के रूप में चुने जाने का प्रस्ताव दिया था। 

इस पर रेलवे ने भी सहमति जता दी थी, लेकिन कुछ जमीन विद्युत विभाग की थी। इस प्रस्ताव को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।  फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने रुनकता पर नया मालगोदाम बनाए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था। 

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रुनकता या कीठम के पास माल गोदाम बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा तभी संभव है जबकि यहां तीसरी लाइन का कार्य पूरा हो जाए। अभी तीसरी रेल लाइन का कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed