फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Golden performance by Taekwondo players from Agra in Srinagar

Agra News: श्रीनगर में आगरा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Golden performance by Taekwondo players from Agra in Srinagar
पीटीएफ इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
आगरा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रथम पीटीएफ इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। 30 मई से 2 जून 2026 तक चली इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह एवं एनआईएस कोच नितिन बघेल ने सीनियर वर्ग की कुक्कीवॉन टीम पूमसे स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने पूमसे कोरियो और पूमसे ताईबैक वर्ग में उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उन्होंने क्रमशः 6.2 और 5.8 अंक अर्जित करते हुए औसतन 6 अंक प्राप्त किए और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर रिच के. शिन, दक्षिण कोरिया के ग्रैंड मास्टर ली वोन यंग तथा मलेशिया के केविन वून ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पंकज शर्मा और संतोष कुमार सिंह ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि नितिन बघेल ने एक स्वर्ण पदक तथा माधव गौतम ने एक कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार आगरा के खिलाड़ियों ने कुल छह पदकों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सीईओ संगीता शर्मा दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा, नवनीत कुलश्रेष्ठ, साथी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed