{"_id":"6ae806e9b8aae2063c0e6dcb","slug":"gold-prices-fall-by-39-thousand-and-silver-by-1-30-lakh-jewellery-showrooms-see-a-rush-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, 39 हजार रुपये नीचे फिसला; शोरूमों पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, 39 हजार रुपये नीचे फिसला; शोरूमों पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़
Mon, 02 Nov 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:13 AM IST
सार
सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद आगरा के सराफा बाजार में पुष्य नक्षत्र पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोना 39 हजार रुपये और चांदी 1.30 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और किलो के हिसाब से सस्ती हुई है।
विज्ञापन
सोने के आभूषण
- फोटो : सोशल मीडिया( जांच एजेंसी)
विस्तार
त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट से सराफा बाजार चमक उठा है। रविवार को पुष्य नक्षत्र में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। 10 महीने में सोने की कीमतों में करीब 39 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई है। पिछले 11 महीने में चांदी में 1.30 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सोने का भाव जनवरी 2026 में अधिकतम 1.78 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था, जो रविवार को एमसीएक्स पर 1.39 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, चांदी का भाव दिसंबर 2025 में 3.23 लाख रुपये प्रति किलो था। जो अब 1.95 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गया है। त्योहारी सीजन के बीच चांदी के बाद सोने की कीमतों में आई गिरावट से सराफा बाजार में ग्राहकों की रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीएक्स पर चांदी 11 महीने और सोना 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। रविवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग और भाव में आई बड़ी गिरावट के कारण किनारी बाजार, सेव बाजार, नमक की मंडी, चौबे जी का फाटक से लेकर एमजी रोड तक सराफा दुकान और शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कम वजन वाले गहनों के साथ ब्राइडल ज्वेलरी की भी खूब बिक्री हुई।
एपी ज्वेलर्स के योगेश अग्रवाल ने कहा कि ऊंचे दामों की वजह से जो ग्राहक शादी-ब्याह की खरीदारी टाल रहे थे, वे अब बाजार में लौट आए हैं। सोना 1.39 लाख रुपये पर आने से लाइटवेट और ब्राइडल ज्वेलरी दोनों की मांग में उछाल आया है।
तनिष्क फ्रेंचाइजी से अनुराग बंसल ने कहा कि वैश्विक बाजार में सुधार और डॉलर की मजबूती से कीमतें नीचे आई हैं। पुष्य नक्षत्र पर दाम घटने से ग्राहकों की धारणा सकारात्मक हुई है, जिससे बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ा है।
वीजे ज्वेलर्स के अभिनव वर्मा ने बताया कि चांदी का भाव 1.95 लाख रुपये पर आना छोटे निवेशकों और आम खरीदारों के लिए बेहतरीन मौका है। पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और बर्तनों की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है।