फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gokulpur Arsara mass murder: Sharda Devi burst into tears while narrating the incident to Dimple Yadav

गोकुलपुर अरसारा सामूहित हत्याकांड : डिंपल यादव को घटना बताते हुए बिलख पड़ीं शारदा देवी

Mon, 26 Jun 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gokulpur Arsara mass murder: Sharda Devi burst into tears while narrating the incident to Dimple Yadav

विज्ञापन
किशनी।
क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद सोमवार को सांसद डिंपल यादव गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक की मां से घटना की जानकारी ली। घटना बताते हुए मां शारदा देवी बिलख पड़ीं। उन्हें सांस ने ढांढस बंधाया। इसके बाद मृतकों को भी श्रंद्घांजलि दी। साथ ही घायल डॉली के उपचार में मदद करने की बात कही।
शनिवार को किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा में शिववीर यादव ने अपने दो भाई, नव विवाहिता, बहनोई व भाई के दोस्त की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। शिववीर के हमले में पत्नी डॉली और मामी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर सोमवार को सांसद डिंपल यादव गोकुलपुर अरसारा पहुंचीं। उन्होंने गांव पहुंचकर मृतकों के पिता सुभाष और मां शारदा देवी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पिता सुभाष गुमसुम नजर आए तो वहीं मां बीच-बीच में रो पड़ती। सांसद ने उन्हें संबल देते हुए मदद का आश्वासन दिया। यहां उन्होंने सभी छह मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घायल डॉली के बारे में जानकारी लेकर उसके उपचार में हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद शिववीर के अनाथ हो चुके दोनों बच्चों को भी दुलारा। इसके बाद सांसद डिंपल यादव ने हविलिया चांदा पहुंचकर सुभाष के दामाद सौरभ को भी श्रद्धांजलि दी। यहां सौरभ की पत्नी प्रियंका को भी संबल दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव मौजूद रहे।
---
कुरावली और नगला अतिराम में भी पहुंचीं सांसद
इससे पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कुरावली में 16 जून को सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजन से भी मुलाकात की। सांसद सोमवार को दोपहर बाद मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कन्हैया और दिलीप चक के शांति पाठ में पहुंचीं। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

इससे पूर्व करहल के गांव नगला अतिराम में 19 जून को हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से भी सांसद ने मुलाकात की। गांव निवासी एक ही परिवार के कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मृतकों के परिजन से उनका हाल जाना। साथ ही सुरक्षा दिलाने के लिए आवा उठाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का भी आश्वासन दिया। इस दौरान एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिला महासचिव रामनरायन बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed