{"_id":"68b33489ef4741dbd30bd2e6","slug":"girls-showed-their-strength-in-athletics-meet-won-medals-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-144225-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्राओं ने एथलेटिक्स मीट में दिखाया दम, जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्राओं ने एथलेटिक्स मीट में दिखाया दम, जीते पदक
Sat, 30 Aug 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी के पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सैफई के मेजर ध्यानचंद इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 गर्ल्स एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु वर्ग की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।प्रतियोगिताओं में छात्राओं का दबदबा
अंडर-19 वर्ग : वंशिका अधाना ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। लक्ष्मी ने 3000 मीटर दौड़, निकिता सैनी ने त्रिकूद, शिवांगी चौधरी ने ऊंची कूद, धृतिका चौहान ने डिस्कस थ्रो, गिन्नी ने जैवलिन थ्रो और काजल सिहाग ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-17 वर्ग : भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वंशिका पुंडिर ने त्रिकूद, गौरी तोमर ने ऊंची कूद, कनक तोमर ने डिस्कस थ्रो, तनु सिंह ने जैवलिन थ्रो, गर्विता रोहिल्ला ने 800 मीटर दौड़ और अंशु ने 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-14 वर्ग : अनन्या ने 100 मीटर दौड़, हुशिविष ने डिस्कस थ्रो, अनामिका ने ऊंची कूद और दिया सैनी ने 100 मीटर दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया।
खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश पांडेय, चेयरपर्सन पुष्पलता पांडेय, प्रवीण पांडेय, मुकेश चतुर्वेदी, अवंत पांडेय, अमर यादव, सरिका सिंह, रंजना वर्मा और बबीता तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।