फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl's photo-video made viral after relationship break, FIR registered

Agra News: रिश्ता टूटते ही ब्लैकमेलिंग का आरोप, फोटो-वीडियो वायरल कर युवती को धमकाने वाला युवक नामजद

Wed, 11 Feb 2026 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 09:51 PM IST
सार

युवती ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व वह फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई थी। बुआ के देवर के साथ उसका रिश्ता तय होने की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

विज्ञापन
Girl's photo-video made viral after relationship break, FIR registered
युवती सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती ने पूर्व में रिश्ता तय हुए युवक पर ब्लैकमेल करने और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए थाना फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व वह फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई थी। बुआ के देवर के साथ उसका रिश्ता तय होने की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद युवक का व्यवहार बदल गया। वह गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन


दोस्तों के अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे परेशान करता था। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने इसकी जानकारी परिजन को दी, तो रिश्ता तोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन ने उसकी शादी जयपुर निवासी एक युवक से तय कर दी। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर आरोपी सुमित धाकरे निवासी पूठपुरा कल्याणपुर, थाना फतेहाबाद ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कथित रूप से उसके फोटो व वीडियो ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दिए। थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया आरोपी सुमित धाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed