फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girls dont have faith on police, denied complain against SAPA leader

बहादुर बहनों ने पुलिस अफसरों को दिया टका सा जवाब

Wed, 20 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता अभिनव शर्मा के गनर पर कालिंदी विहार निवासी बहनों साध्वी और ज्योति पांडेय के साथ रविवार शाम छेड़छाड़ करने के आरोप का मामला मंगलवार सुबह न्यूज चैनलों पर सुर्खियां बनते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस की एक टीम दोनों बहनों के पास तहरीर लेने के लिए उनके घर भेजी गई, लेकिन दोनों ने टका सा जवाब देकर एफआईआर दर्ज कराने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, हमें आगरा पुलिस पर भरोसा नहीं है, अगर पुलिस को कार्रवाई करनी थी, तो उस दिन सपा नेता को क्यों बचाया गया? अब पुलिस किस मुंह से मुकदमा दर्ज कराने के लिए कह रही है? यह सुनकर पुलिस टीम चुपचाप लौट गई।
विज्ञापन


दोनों के घर सीओ कोतवाली मनीषा सिंह के नेतृत्व में एत्माद्दौला, न्यू आगरा और छत्ता थानों की पुलिस टीम भेजी गई थी। दोनों बहनों का कहना है कि  छेड़छाड़ की घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना एत्माद्दौला की पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकारी थीं। उन दोनों को भी धमकाया था। उनसे कहा था कि बदसलूकी तुमने भी की है, तुम्हें मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे। जब उन्होंने कहा कि वह छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराएंगी तो पुलिस ने राजीनामे का दबाव बनाया। इसके बाद उन्हे मोबाइल की कीमत दिलवाकर वहां से जाने की सलाह दी थी। सपा नेता के साथी ने उनका मोबाइल तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि वे मोबाइल से सपा नेता के उस सुरक्षाकर्मी का फोटो खींच रहीं थी जिसने छेड़खानी की थी।  
विज्ञापन

बता दें, साध्वी पांडेय अपनी बड़ी बहन ज्योति पांडेय के साथ उनके बेटे को डाक्टर को दिखाने एक्टिवा से कमला नगर जा रहीं थी। उसी समय सौ फुटा रोड पर सपा नेता अभिनव शर्मा का छह गाड़ियों का काफिला गुजर रहा था। काफिले में आगे चल रही जिस्पी में सवार सुरक्षाकर्मी साध्वी को देखकर अश्लील हरकत करता चल रहा था। इस पर साध्वी ने उसका अपने मोबाइल से फोटो खींच लिया था। इसके बाद सपा नेता की गाड़ी को दोनों बहनों ने रोक लिया। झड़प होने पर एक सपा कार्यकर्ता ने साध्वी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। गुस्साए लोगों ने जाम भी लगाया था। तब पुलिस ने दोनों बहनों को धमका कर समझौता करा दिया था। उस समय पुलिस का कहना था कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि सपा नेता की गाड़ी से दोनों बहनों के एक्टिवा की टक्कर लग जाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदनाम करने की साजिश: अभिनव
लखनऊ तक मामला पहुंचने पर सपा नेता अभिनव शर्मा ने कहा कि मेरे काफिले के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी की दो बहनों के साथ कथित छेड़खानी की घटना का बेहद अफसोस है। हालांकि चलती गाड़ी में ऐसा होना संभव नहीं है। टूटे हुए मोबाइल की पूरी कीमत अदा कर चुका हूं। जहां तक मेरे गाड़ी से नहीं उतरने का सवाल है तो ऐसे मौकों पर सहानुभूति पीड़ित के साथ होती है। भीड़ के हमले के डर से वह गाड़ी से नहीं उतरे। ये घटना उन्हें और पार्टी को बदनाम करने की गहरी राजनीतिक साजिश है, जिसका शीघ्र खुलासा किया जाएगा। भाजपा और उसके सहयोगी दल पार्टी को बदनाम करने में लगे हैं।


तहरीर का इंतजार  
युवतियां तहरीर देती हैं तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।
- राजेश डी. मोदक, एसएसपी

सपा के झंडे, हूटर उतरवाए
सपा का झंडा लगाकर सत्ता का रौब गालिब करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए एसएसपी ने मंगलवार को दोपहर दो से शाम चार बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पुलिस को साफ निर्देश दिए गए कि विभिन्न पार्टियों के झंडे, काली फिल्म, हूटर लगी गाड़ियों को पकड़ने के बाद कार्रवाई करें। इसके बाद पुलिस ने ऐसी गाड़ियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। सपा के झंडे लगी कई गाड़ियों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed