{"_id":"5bbb7910867a55284d2ee486","slug":"girls-beat-boys-for-graduates-degree-in-convocation-function","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में 106 मेधावियों को दी जाएगी उपाधि, यहां भी छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में 106 मेधावियों को दी जाएगी उपाधि, यहां भी छात्राओं ने मारी बाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मेडल पाने में छात्राओं से पिछड़े छात्र डिग्री (उपाधि) पाने में भी उनसे काफी पीछे हैं। 29 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुल 106 डिग्री प्रदान की जाएंगी। इसमें सर्वाधिक डिग्री छात्राओं के नाम हैं। 75 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी, वहीं डिग्री पाने वाले छात्रों की संख्या केवल 31 है।
इधर, देखा जाए तो पिछले साल के मुकाबले इस बार डिग्री पाने वाले मेधावियों की संख्या भी घट गई है। पिछले साल 320 मेधावियों को डिग्री प्रदान की गई थी, जबकि इस बार महज 106 ही मेधावी हैं। इस तरह से पिछले साल के मुकाबले 214 मेधावी कम हुए हैं। दीक्षांत समारोह 29 अक्तूबर को प्रस्तावित है।
डिग्री - छात्र - छात्राएं
डी. लिट - 04 - 0
पीएचडी - 49 - 60
एमफिल संस्कृत - 04 - 02
एमफिल जूलॉजी - 01 - 08
एमफिल बॉटनी - 01 - 09
एमफिल सोशोलॉजी - 00 - 02
एमफिल स्टेटि. - 00 - 03
एमफिल फिजिक्स - 07 - 05
एमफिल गणित - 02 - 08
एमफिल केमिस्ट्री - 02 - 06
एमफिल हिंदी - 05 - 23
एमफिल इतिहास - 03 - 08
एमफिल लिंग्विस्टिक्स - 06 - 01

दीक्षांत समारोह के लिए बनाई 23 समितियां
वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए 23 समितियों का गठन किया है। इसमें 14 सदस्यों वाली स्वागत समिति बनाई है। ये अतिथियों का समारोह में स्वागत की अगवानी करेंगी।
आयोजन के लिए डिग्री वितरण, पदक पुरस्कार वितरण, योग्यता सूची निर्धारण, अनुशासन, डिग्री-पदक निर्माण, अनुमति पत्र व्यवस्था, निमंत्रण सूची तैयार करना, परिसर सुंदरीकरण, मंच सज्जा एवं सांस्कृतिक, भोजन व्यवस्था, विशिष्ट अतिथि व्यवस्था, सभागार व्यवस्था, मीडिया समिति, उत्तरीय व्यवस्था, चल वैजयंती रखरखाव समेत 23 समितियां बनाकर प्रभारी तय कर दिए हैं। कुलसचिव केएन सिंह ने समितियों को कार्य सौंपकर रोजाना की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है।
15 तक कर सकते हैं आपत्तियां
विश्वविद्यालय में डिग्री और मेडल पाने वाले छात्रों के नाम जारी कर दिए हैं। सूची में किसी पात्र का नाम नहीं है या फिर अन्य कोई गड़बड़ी है। इसकी आपत्तियां 15 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय में जमा कर सकते हैं। 15 अक्तूबर के बाद छात्रों की आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।