आगरा: युवती ने नौकरी के लिए किया ऑनलाइन आवेदन, युवक ने फोन कर कहा एस्कॉर्ट बन जाओ...
एक युवती ने छह महीने पहले नौकरी के लिए अपना बायोडाटा इंटरनेट मीडिया पर डाला था। दो सप्ताह पहले युवती के पास एक युवक का कॉल आया।
विस्तार
इंटरनेट मीडिया पर नौकरी के लिए बायोडाटा डालने वाली युवती को एक युवक ने परेशान करना शुरू कर दिया। कॉल करके एस्कॉर्ट सर्विस में आने की कहने लगा। कई बार कॉल आने पर युवती दहशत में आ गई। उसने आशा ज्योति केंद्र में शिकायत कर दी। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक का सिम बंद करा दिया। तब कहीं कॉल आने बंद हुए।
नौकरी के लिए अपलोड किया था बायोडाटा
एक युवती ने छह महीने पहले नौकरी के लिए अपना बायोडाटा इंटरनेट मीडिया पर डाला था। दो सप्ताह पहले युवती के पास एक युवक का कॉल आया। उसने कहा कि वह एक प्लेसमेंट एजेंसी से बोल रहा है। पहले उनकी एजेंसी का ऑफिस संजय प्लेस में था। अब दिल्ली में खोल लिया गया है। उसका बायोडाटा देखा गया था। एक कंपनी में उसका चयन करा दिया जाएगा।
एस्कार्ट बनने के लिए फोन करने लगा युवक
एजेंसी संचालक ने युवती को एस्कार्ट बनने के लिए कहा। इसके लिए अच्छे रुपये देने की बात कही। यह सुनकर युवती ने युवक का कॉल काट दिया। इसके बाद से युवक लगातार कॉल करने लगा। उससे कह रहा था कि एस्कार्ट सर्विस में आ जाए। उसकी अच्छी कमाई हो जाएगी। युवती ने अपने घरवालों को नहीं बताया।
आशा ज्योति केंद्र की शिकायत
पिछले दिनों आशा ज्योति केंद्र में महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। पुलिस ने युवक के नंबर की आईडी निकलवाई। मगर, सिम फर्जी आईडी से लिया गया था। पुलिस ने आरोपी का सिम बंद करा दिया। इसके बाद युवती के पास कॉल आने बंद हो गए।
ये भी पढ़ें: आगरा: एसएन में ब्लैक फंगस के एक और संदिग्ध मरीज की मौत, तीन पहुंची मृतक संख्या
लापरवाही: आगरा में सुरक्षा चक्र टूटा, 35 हजार शिशुओं का टीका छूटा, एक साल से बंद है टीकाकरण
आगरा: भाभी ने एस्कॉर्ट सर्विस लिख अश्लील वेबसाइट पर डाले ननद के फोटो और मोबाइल नंबर